क्या हमारे बच्चे को ADHD है या फिर वो सिर्फ शरारती है?

क्या हमारे बच्चे को ADHD है या फिर वो सिर्फ शरारती है?

  • ADHD-Attention deficit hyperactivity disorder एक व्यवहार लक्षण है, जिसमे  hyper activity, focus  की कमी का अभाव शामिल होता है|
  • आमतौर पर बच्चो को normally ध्यान लगाने में दिक्कत आती है |  लेकिन ADHD वाले बच्चे  स्कूल, घर और अपने दोस्तों के बीच में भी दिक्कत create  करते है |
  • ADHD वाले बच्चो में ध्यान ना लगाने का एक मुख्य कारण है- Brain disorder.

ADHD के लक्षण (Symptoms)

ADHD के लक्षणों को सबसे पहले बच्चे के माता-पिता  या स्कूल के शिक्षकों को समझना चाहिए | जो बच्चे अपने घर या स्कूल में अपने  व्यवहार और प्रदर्शन में सामान्य से कुछ अलग कर रहे है, तो हो सकता है कि वो बच्चा  ADHD  से पीड़ित हो, तो आइए जानते है  क्या है ADHD के लक्षण:-

  • स्कूल या घर पर हर काम में लापरवाही करना या हमेशा छोटी-छोटी गलतियां करते रहना |
  • बच्चे का दिए गए आदेशों का पालन ना करना या किसी भी बात को ना मानना या उस पर ध्यान ना देना |
  • किसी भी कार्य को ठीक से ना कर पाना |
  • Homework या Notebooks का भूल जाना |
  • कम उम्र से ही बातों को भुलाने लगना |
  • एक स्थान पर ना बैठना और थोड़ी-थोड़ी देर बाद व्याकुल हो जाना |
  • संयम (Patience) खो देना |

ADHD क्या नही है?

बच्चो में कुछ सामान्य व्यवहार देखे जाते है जैसे गुस्से से भर जाना | कोई काम करते समय ध्यान भटक जाना| यह कुछ बातें है जो अक्सर बच्चो में देखी जाती है | जब बच्चा इस से नियमत काम और पढ़ाई-लिखाई ठीक से कर पा रहा हो तो वो ADHD नही होता |

ADHD के प्रकार (Type of ADHD)

ADHD तीन प्रकार के होते है |

  1. ADHA – Inattentive  Type
  • इस विकार से बच्चो को ध्यान केंद्रित करने में परेशानी आने लगती है |
  • वह किसी भी गतिविधि पर ध्यान नही दे पाते |
  1. ADHD – Hyperactive /Impulsive Type
  • Hyperactive /Impulsive टाइप के बच्चो में बेचैनी के लक्षण पाए जाए है |
  • इन बच्चो को संभालना बहुत मुश्किल होता है क्योंकि यह कभी भी aggressive हो सकते है |
  • इस तरह के बच्चे कुछ भी गलत करने से पहले कभी नही सोचते |
  1. Combined ADHD

तीसरा प्रकार Inattentive और  Hyperactive /Impulsive Type का mixture होता हो |

  • यह ADHD का सबसे common form है |
  • लड़कियों की तुलना में लड़के इस विकार के शिकार होते है |
  • ADHD का कोई स्थाई उपचार नही है लेकिन कुछ उपचारो से इस के लक्ष्यों को काफी हद तक कम किया जा सकता है |
  • किसी बच्चे का ADHD से ग्रस्त होना माता-पिता और बच्चे दोनों के लिए चिंता का कारण हो सकता है | इसके साथ ही जीवन एक चुनौती जैसा हो जाता है |

ADHD के उपचार– (Treatments)

  • Medication
  • Behavioral Therapy
  • Educational Intervention.

Leave a Reply

Your email address will not be published.

This will close in 20 seconds

Motherhood Chaitanya WhatsApp

Book An Appointment

WhatsApp

Call Us